Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ पुलिस ने हथियारबंद दो बदमाशों को दबोचा:पांडे गिरोह के लिए लेवी वसूलने की थी योजना, हथियार बरामद


रामगढ़ पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा करते हुए दो हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश पांडे गिरोह के लिए रामगढ़ जिले के ठेकेदारों और व्यवसायियों से लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हथियारों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामगढ़ थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। इसके बाद, सभी थाना और ओपी प्रभारियों को तत्काल एंटी-क्राइम चेकिंग लगाने के निर्देश दिए गए। गठित एसआईटी और अन्य पुलिस इकाइयों ने विभिन्न स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से नाकेबंदी शुरू की। बाइक घूमाकर भागने का प्रयास किया इसी क्रम में, मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे, रामगढ़-अरगड्डा रोड स्थित बड़का चुम्बा जाने वाली सड़क के चौराहे पर, जीएम ऑफिस, अरगड्डा की ओर से एक काले रंग की बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक घूमाकर भागने का प्रयास किया। एंटी-क्राइम चेकिंग में तैनात बल ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपनी पहचान बादल कुमार और सोनू नंदी के रूप में बताई। तलाशी के दौरान, बादल कुमार की कमर से बिना मैगजीन वाला एक देसी पिस्टल और दाहिनी जेब से 9 एमएम के दो जिंदा कारतूस मिले। सोनू नंदी की दाहिनी कमर से एक देसी पिस्टल और बाईं जेब से एक 9 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों के पास से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन और बाइक भी जब्त की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पांडे गिरोह के लिए काम करते हैं। पांडे गिरोह के कहने पर वे रामगढ़ जिले के संवेदकों, व्यवसायियों और डीओ होल्डरों को पिस्टल का भय दिखाकर लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles