Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में हाईवा की चपेट में आए बाइक सवार:एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, ड्यूटी के लिए घर से निकले थे


रामगढ़ थाना क्षेत्र के गिद्दी-नयामोड़ मुख्य सड़क पर वासरी कॉलोनी के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों युवक ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अनियंत्रित होकर हाईवा ने मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हीरो फैशन प्रो मोटरसाइकिल (JH24E 9328) को 16 चक्का हाईवा (JH02BKU 5854) ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर से दाईं ओर आ गया और बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद हाईवा सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक का शव हाईवा के नीचे फंस गया, जिसे बाद में क्रेन की मदद से वाहन हटाकर बाहर निकाला गया। ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों मजदूर, एक की हालत गंभीर मृतक की पहचान चूल्हाबेड़ा मिश्राईमोढ़ा निवासी सोढ़न बेदिया के रूप में हुई है, जबकि घायल देवनारायण बेदिया का इलाज रामगढ़ के प्राइम अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बिहार फाउंडरी नईसराय, रामगढ़ में कार्यरत थे। रोज की तरह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुआवजे की मांग पर सड़क जाम दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन से संबंधित कंपनी की ओर से मृतक के परिजनों को लगभग दो लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles