Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का दुमका दौरा

दुमका | राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 31 मई 2026 को झारखंड दौरे पर आ रही हैं। वे दुमका, बोकारो, रांची और गुमला जिलों का भ्रमण करेंगी। कार्यक्रम के अनुसार डॉ. लकड़ा 31 मई को नई दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट 6E 2231 से शाम 5:25 बजे रवाना होंगी और रात 7:25 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से दुमका के सर्किट हाउस पहुंचेंगी। जानकारी के अनुसार 1 और 2 जून को वे दुमका सर्किट हाउस में विभिन्न मामलों की सुनवाई करेंगी। 2 जून की शाम दुमका से बोकारो के लिए प्रस्थान करेंगी, जहां 3 जून को सुनवाई होगी। 4 जून को रांची और 5 जून को गुमला में सुनवाई निर्धारित है। रांची के इटकी गांव में भूमि अतिक्रमण से जुड़े एक मामले में स्थलीय जांच के बाद वे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles