Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय जनगणना-2027:सभी राज्यों में पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्गों में शामिल जातियां अलग-अलग, इसलिए जनगणना में ओबीसी-1 या 2 की जगह पूछी जाएगी सिर्फ ‘जाति’


25 अक्टूबर से गणनाकर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग, 5 फरवरी 2027 से शुरू होगा तीसरा चरण राष्ट्रीय जनगणना-2027 के तीसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 25 अक्टूबर 2026 से जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। राज्य व जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर करीब ढाई महीने तक ट्रेनिंग देंगे। 5 फरवरी 2027 से विधिवत राष्ट्रीय जनगणना का काम शुरू हो जाएगा। तीसरे चरण में सांख्यिकीय, सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक जानकारियों का डेटा जुटाया जाएगा। इस जनगणना की सबसे बड़ी खासियत जातिगत गणना है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अलावा तीसरा कॉलम ‘जाति’ का है। इसमें परिवार को अपनी जाति (जैसे- ब्राह्मण, राजपूत, कायस्थ, कुर्मी, कोइरी, यादव, तेली, बनिया, मारवाड़ी आदि) का उल्लेख करना होगा। सांख्यिकी विभाग के अनुसार, हर राज्य में पिछड़ा (ओबीसी-1) और अतिपिछड़ा (ओबीसी-2) की श्रेणियों में जातियां अलग-अलग हैं। इसलिए सिर्फ जाति मांगी गई है। उन्हें बाद में ओबीसी-1 या 2 या अन्य में दर्ज किया जाएगा। … जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 प्रमुख सवाल…..
पहचान व परिवार (12 सवाल): व्यक्ति का पूरा नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्म तिथि, वैवाहिक स्थिति, पति/पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति और माता-पिता की विस्तृत जानकारी।
साक्षरता और भाषा (4 सवाल) : मातृभाषा और अन्य भाषाएं, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता और शैक्षणिक योग्यता।
रोजगार व आर्थिक स्थिति (8 सवाल) : मुख्य या सीमांत श्रमिक, काम का प्रकार, उद्योग/व्यापार की प्रकृति, गैर-आर्थिक गतिविधि (छात्र, गृहि​णी आदि) और कार्यस्थल की दूरी व साधन।
जन्म स्थान व प्रवासन (8 सवाल) : जन्म स्थान (गांव/शहर/राज्य), पूर्व निवास स्थान, माइग्रेशन का कारण (काम, शिक्षा या विवाह), निवास की अवधि और महिलाओं के लिए जीवित बच्चों की संख्या।
पहचान दस्तावेज और स्वास्थ्य (8 सवाल) : परिवार के सक्रिय बैंक खाते, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, दिव्यांगता की स्थिति और कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी। नाम, उम्र, धर्म सहित 40 बातें पूछी जाएंगी
पहले चरण में हुई हाउस लिस्टिंग में मकान नंबर समेत 33 जानकारियां थीं। दूसरे चरण में गांव और निकाय क्षेत्र की आधारभूत संरचना का डेटा संग्रह कर ‘डिस्ट्रिक्ट हैंड बुक’ तैयार हो चुकी है। तीसरे चरण में हरेक घर के मुखिया समेत सभी सदस्य के नाम, पता, उम्र, लिंग, धर्म और जाति सहित कुल 40 बिंदुओं का डेटा संग्रह होगा। घर बैठे ऑनलाइन भी भर सकते हैं डेटा
यह जनगणना डिजिटल है। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर भी जानकारियां दर्ज कर सकते हैं। उसके बाद प्रगणक घर आकर भौतिक सत्यापन करेंगे और डेटा को डिजिटलाइज करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles