Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय पुलिस-एसटीएफ ने पिता-पुत्र समेत 3 तस्करों को पकड़ा:1 पिस्टल और 70 कारतूस बरामद, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई


लखीसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार, मकुना वार्ड संख्या-29 में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्टल और 70 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने घर पर की छापेमारी एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि बुधवार शाम एसटीएफ पटना से सूचना मिली थी कि मकुना वार्ड संख्या-29 निवासी एक व्यक्ति अपने घर से अवैध हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री करता है। इस सूचना के सत्यापन के लिए कवैया थाना पुलिस और एसटीएफ की एक संयुक्त टीम ने रामेश्वर महतो के घर पर छापेमारी की। पूछताछ में दोनों ने संलिप्तता कबूली तलाशी के दौरान रामेश्वर महतो और उनके पुत्र सत्येंद्र कुमार के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 70 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अवैध हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और एक अन्य सहयोगी का नाम बताया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने संसार पोखर वार्ड संख्या-17 निवासी दुर्गी मंडल के घर पर छापा मारा। वहां से 33 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। दुर्गी मंडल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि यह राशि उसे रामेश्वर महतो को हथियार और कारतूस बेचने के एवज में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज इस संबंध में कवैया थाना में कांड संख्या-280/26 दर्ज करते हुए आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए एवं 26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद हथियार और कारतूस के स्रोत, उनके सप्लाई नेटवर्क तथा अन्य संभावित तस्करों की पहचान के लिए गिरफ्तार आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह का खुलासा करने के लिए लगातार छापेमारी जारी है और मामले में आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles