Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'लव गुरु' मटुकनाथ ने प्रशांत को बताता बाघ का कलेजावाला:भाजपा के नाक में दम करने की दी चेतावनी, बांकीपुर सीट पर युवाओं से वोट से चोट की अपील की


रिटायर्ड प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी ने इन दिनों राजनीति की बातें कर रहे हैं। मटुकनाथ साल 2006 में जूली की लव स्टोरी से चर्चा में आए थे। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट रही ‘बांकीपुर’ पर युवाओं को वोट से चोट देने की अपील की है। दूसरी ओर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को सपोर्ट किया है। मटुकनाथ ने शोषक सरकार के नाम से पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि मतदाता मतदान कर सो जाते हैं। 5 साल बाद लुटेरा फिर आता है। जनता को जगाकर वोट लेकर चला जाता है। जनता फिर सो जाती है। कोई हिसाब मांगने वाला है ही नहीं, तो चाहे जो वादा कर लो, लेकिन सोयी जनता को जगाने और “क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम वो इरादा” पर सवाल पूछने वाला प्रशांत और जन सुराज के सैकडों युवा मैदान में उतर चुके हैं। सावधान लुटेरों ! बाघ का कलेजावाला तुम्हारी पीठ पर सवार हो चुका है! वादा पूरा करो या गद्दी छोड़ो। पहले जनता नायक विहीन थी, मार्गदर्शक विहीन थी। प्रशांत के आगमन से वह संकट समाप्त हो गया है। अब चैन की वंशी नहीं बजा पाओगे। वे तुम्हारी नाक में दम कर देंगे। जिताओ प्रशांत को, लाओ सुराज इसके अलावा मटुकनाथ ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि ‘तोड़ो गढ़ प्रतिगामी पार्टी के… बांकीपुर के युवा-शक्तियों! न चुप बैठो हृदय हार के, तोड़ दो सारे बंधन एक परिवार के… देश को पीछे धकेलनेवाले कितने मगरूर हैं। पाकर तुम्हारे वोट, इस बार टूट जाय कमर, करो ऐसी चोट। धो डालो कलंक पिछली हार के, जिताओ प्रशांत को, लाओ सुराज, समय कहां, अब तो बचे हैं दिन चार के… तोड़ दो सारे बंधन एक परिवार के।’ लगातार पोस्ट साझा कर रहे हैं एक वक्त था जब पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी का नाम सुर्खियों में रहता था। साल 2006 में उनकी और जूली की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। जूली उनकी स्टूडेंट थीं। इस रिश्ते के सार्वजनिक होने के बाद मटुकनाथ को ‘लव गुरु’ कहा जाने लगा। हालांकि, जूली की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने अचानक मीडिया से दूरी बना ली थी। अब एक बार फिर मटुकनाथ सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। वे लगातार पोस्ट साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ‘लव, सेक्स और क्राइम’ विषय पर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा, “लव-सेक्स और क्राइम। सेक्स सहज है, प्राकृतिक है और सुंदर है, लेकिन इसका गलत ढंग से इस्तेमाल हो तो क्राइम बन जाता है। जबकि माहौल मिले तो राम तक यात्रा की जा सकती है।”
अब जानिए मटुकनाथ कौन हैं और उनकी और जूली की लव स्टोरी क्या है मटुकनाथ-जूली की प्रेम कहानी 2004 में चर्चा में आई थी। मटुकनाथ पटना यूनिवर्सिटी में हिन्दी के प्रोफेसर थे और जूली उनकी स्टूडेंट थी। दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर था। मटुकनाथ के मुताबिक, जूली ने ही उन्हें प्रपोज किया था, फिर दोनों लिव इन में रहने लगे थे। जूली के साथ प्रेम-प्रसंग की वजह से 15 जुलाई, 2006 को पटना यूनिवर्सिटी ने मटुकनाथ को बीएन कॉलेज के हिंदी डिपार्टमेंट के रीडर पद से सस्पेंड कर दिया था। बाद में 20 जुलाई, 2009 को उन्हें नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, जूली से अफेयर के बाद मटुकनाथ की पत्नी आभा से तलाक हो गया था। फिलहाल, 72 साल के मटुकनाथ बिहार के भागलपुर नवगछिया में एक स्कूल चलाते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles