Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में किराना दुकान में चोरी:छप्पर काटकर अंदर घुसे चोरों ने निकाले एक लाख रुपए, सुबह हुई चोरी की जानकारी


लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई कला में गुरुवार रात एक किराना दुकान में चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने दुकान से लगभग एक लाख रुपए नकद चुरा लिए। मोरवाई कला निवासी जयप्रकाश गुप्ता की दुकान में चोरों ने आधी रात के बाद प्रवेश किया। वो दुकान के ऊपर बने छप्पर को काटकर अंदर घुसे की और गल्ले में रखे नगद रुपए लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह दुकान मालिक जयप्रकाश गुप्ता अपनी शॉप खोलने पहुंचे। उन्होंने दुकान का छप्पर कटा हुआ और अंदर का सामान बिखरा हुआ पाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरों की गिरफ्तारी, मामले का खुलासा करने और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। बरवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Popular Articles