![]()
लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के काठो मोड़ स्थित पुल के समीप बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पारही केनाटोली निवासी सतेंद्र सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, सतेंद्र सिंह काठो मोड़ के पास मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान महुआडांड़ की ओर से हामी की तरफ जा रहा रोलर उनकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रोलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि यह रोलर ए.के. एंड आर.के. जेवी, सिंगरा खुर्द, डालटनगंज के संवेदक द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत कराई जा रही चिकिनिकोना सड़क निर्माण कार्य में जा रहा था। इसी दौरान काठो मोड़ के पास हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
लातेहार में रोलर ने 50 वर्षीय शख्स को रौंदा, मौत:सड़क निर्माण में लगा था रोलर, हादसे के बाद वाहन छोड़कर चालक हुआ फरार
