Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में सड़क हादसा, तीन की मौत:दो बाइक की टक्कर से हुआ हादसा, 6 घायल; एक बाइक पर चार तो दूसरे पर सवार थे तीन लोग


लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाटोली के पास बालूमाथ-पांकी स्टेट हाईवे-10 पर शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। इसमें दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान तासु गांव निवासी मन्नू भुईया (20), गुलाब भुईया (22) और गंझू ग्राम के रहने वाले मोहन गंझू (22) के रूप में की गई। मोहन गंझू की मौके पर जबकि मन्नू भुईया और गुलाब भुईया की बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन को किया गया रिम्स रेफर घायलों में विकाश भुईया (18), रंजीत भुईया (17), कमलेश गंझू (21) और उनकी पत्नी शांति देवी (20) शामिल हैं। सभी को गंभीर स्थिति में पहले बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत को छोड़कर अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई दरअसल, एक बाइक पर चार लोग नवादा से हेरहंज की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर महिला सहित तीन लोग हेरहंज से नवादा की ओर आ रहे थे। बरवाटोली के पास दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। डॉ. सुरेंद्र कुमार और डॉ. दयानंद कुमार ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय किसी भी सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे चोटें अधिक गंभीर हुईं। बालूमाथ पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles