Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लूना पर ब्राउन शुगर की हो रही थी सप्लाई:चतरा के हेसापारम रोड पर पुलिस ने घेरकर दबोचा, 6 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद


चतरा जिले में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान को बड़ी सफलता मिली है। राजपुर थाना क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम हेसापारम से बी.के. हाई स्कूल, कान्हाचट्टी की ओर एक व्यक्ति लूना मोटरसाइकिल से नशीले पदार्थ की खेप लेकर जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। छापेमारी टीम ने संभाला मोर्चा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने हेसापारम रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भूरे रंग की टीवीएस लूना पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, पहले से मुस्तैद पुलिस बल ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में मिला नशीला पदार्थ पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 6 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टीवीएस लूना (रजिस्ट्रेशन नंबर JH13F-4898) और एक रियलमी नार्जी एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। बरामद ब्राउन शुगर की बाजार में अच्छी-खासी कीमत आंकी जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े कई अहम सुराग भी पुलिस को दिए हैं। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कान्हाचट्टी निवासी दिलीप ठाकुर (पिता: गांगो ठाकुर) के रूप में हुई है। इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी रूपेश कुमार के अलावा संदीप प्रसाद वर्मा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस इस तस्करी नेटवर्क के अन्य जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। चतरा पुलिस का कहना है कि जिले को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles