Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'वाहनों से ब्लैक फिल्म हटाई, ट्रैफिक तोड़ने वालों पर जुर्माना':बक्सर में SP फोर्स के साथ सड़क पर उतरे,कहा-लापरवाही बर्दाश्त नहीं


बक्सर शहर में शनिवार रात उस वक्त हलचल मच गई, जब पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम आर्य स्वयं अपने दल-बल के साथ सड़कों पर उतर आए। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद एसपी ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहर के प्रमुख स्थल ज्योति प्रकाश चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। उनके अचानक मैदान में उतरने से वाहन चालकों और आम लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। ज्योति प्रकाश चौक लगाई चेकिंग इस विशेष अभियान के तहत ज्योति प्रकाश चौक को पूरी तरह से जांच केंद्र में बदल दिया गया था। पुलिसकर्मियों ने चारों ओर घेरा बनाकर आने-जाने वाले हर वाहन को रोककर उसकी बारीकी से जांच की। एसपी शुभम आर्य स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे थे, जिससे कार्रवाई में सख्ती और अनुशासन साफ झलक रहा था। ट्रिपल लोडिंग कर रहे युवकों को पकड़ा जांच के दौरान कई चारपहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) को मौके पर ही हटवाया गया। वहीं, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। ट्रिपल लोडिंग कर रहे युवकों को भी नहीं छोड़ा गया और उनके खिलाफ नियमों के तहत चालान काटे गए। कई मामलों में एसपी ने खुद लोगों को फटकार लगाई, जिससे वहां मौजूद अन्य लोगों में भी जागरूकता और सतर्कता देखने को मिली। इस अभियान में एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय, नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित नगर थाना की पूरी टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। सभी अधिकारी मिलकर अभियान को सफल बनाने में जुटे रहे और लगातार वाहनों की जांच करते नजर आए। जमीनी स्तर पर लागू करें नियम गौरतलब है कि हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी (डीएम) ने सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में एसपी का खुद सड़क पर उतरकर अभियान चलाना इस बात का संकेत है कि प्रशासन अब निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए जमीनी स्तर पर लागू कर रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह सख्ती केवल एक दिन के अभियान तक सीमित रहती है या इसे नियमित रूप से जारी रखा जाता है। फिलहाल, बक्सर की सड़कों पर दिखी इस सक्रियता ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles