झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 में छोटानागपुर रॉयल्स ने अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए धनबाद डायमंड्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में गुरुवार को खेला गया मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा, जिसके कारण डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम लागू करना पड़ा। धनबाद डायमंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 2 विकेट पर 63 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। डीएलएस नियम के तहत छोटानागपुर रॉयल्स को 5 ओवर में 65 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। जवाब में विराट सिंह और एमडी नाजिम सिद्दीकी की सलामी जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 4.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 38 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम की जीत के सूत्रधार बने। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विराट-नाजिम की तूफानी बल्लेबाजी से आसान हुई जीत बारिश के बाद डीएलएस नियम के तहत छोटानागपुर रॉयल्स को 5 ओवर में 65 रन का लक्ष्य मिला। पीछा करने उतरे विराट सिंह और एमडी नाजिम सिद्दीकी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। विराट सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए, जबकि नाजिम सिद्दीकी ने 11 गेंदों पर नाबाद 23 रन की पारी खेली। दोनों की सलामी जोड़ी ने टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी। छोटानागपुर रॉयल्स की पहली जीत रही। मैच कै टर्निंग प्वाइंट : धनबाद डायमंड्स की पारी बारिश के कारण 7 ओवर पर रुक गई और डीएलएस नियम के तहत छोटानागपुर रॉयल्स को 5 ओवर में 65 रन का लक्ष्य मिला। इसके बाद विराट सिंह और एमडी नाजिम सिद्दीकी ने आक्रामक बल्लेबाजी की। विराट ने 15 गेंदों में 38 रन की तेज पारी ने धनबाद की वापसी की सारी संभावनाएं खत्म कर दीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धनबाद डायमंड्स की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर विकास कुमार विशाल पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि हिमांशु कुमार भी केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती दो झटकों के बाद आर्यमन सेन और आदित्य सिंह ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। आर्यमन ने 20 गेंदों पर नाबाद 31 रन और आदित्य ने 16 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। बारिश के कारण खेल रुकने तक टीम का स्कोर 7 ओवर में 63/2 था। छोटानागपुर की ओर से ऋत्विक एम पाठक और सुप्रियो चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया।

