Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में होलपैक खाई में गिरा, चालक की मौत:धनबाद में मुआवजे और नौकरी की मांग पर कर्मियों का प्रदर्शन, प्रबंधन पर सवाल


धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में शनिवार को एक होलपैक खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक ललन नुनिया की मौके पर ही जान चली गई। ललन बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर के रहने वाले थे, जो धनबाद के भूली में रहते थे। हादसे के बाद शनिवार सुबह यूनियन कर्मियों ने शव को मौके पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। आरोप है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के काम कराने से रोज हादसे हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे, एक सदस्य को नौकरी और कॉरपोरेट इंश्योरेंस के तहत एक करोड़ रुपये की मदद मांगी। आश्रित के बेटे को योग्यता अनुसार तुरंत नौकरी देने की मांग भी रखी। यूनियन कर्मियों का कहना है कि जब तक प्रबंधन मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाता, विरोध जारी रहेगा। घटना पर प्रबंधन का कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles