धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा पंचायत का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक की ग्रामीणों द्वारा लाठी-डंडे से पिटाई की जा रही है। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुंदरडीह भलार गांव के निवासी दिलखुश कुमार के साथ हुई। दिलखुश मुसहरी इलाके में शराब पीने गया था, जहां उसकी कुछ ग्रामीण युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चार से पांच युवकों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रामीण युवक मारपीट करते हुए दिलखुश को उसके घर तक ले गए। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में घटना की सूचना धरहरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे दिलखुश कुमार को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। घटना को लेकर जब परिजनों से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 को इटवा पंचायत में एक व्यक्ति के शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि दिलखुश कुमार के खिलाफ धरहरा थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस वायरल वीडियो को लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के साथ मारपीट करने वाले ग्रामीण कौन थे और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।
शराब के नशे में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल:धरहरा में डायल 112 की टीम ने हिरासत में लिया; कई मामलों में पहले भी जा चुका है जेल