Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न:मोतिहारी में विजय मार्च निकाला, जिलाध्यक्ष बोले-'छात्रों की जीत'


मोतिहारी में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में कांग्रेस पार्टी ने एक विजय मार्च निकालकर इस घटना का जश्न मनाया। यह विजय मार्च देर शाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष गप्पू राय (शशिभूषण राय) के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस शहर के महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर गांधी चौक तक शांतिपूर्ण तरीके से पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ता ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने नारेबाजी करते हुए इसे छात्रों और लोकतांत्रिक आंदोलन की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रही। प्रशासन की मुस्तैदी और आयोजकों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। राहुल के नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन का परिणाम जिला अध्यक्ष शशिभूषण राय ने इस अवसर पर कहा कि यह जीत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार लगातार चुप्पी साधे हुए थी, लेकिन छात्रों और विपक्ष के दबाव के कारण शिक्षा मंत्री को अंततः इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने इसे युवाओं की आवाज की जीत करार दिया। पूरे बिहार में इस मुद्दे को लेकर कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाएं सामने आईं, लेकिन मोतिहारी में सुबह से लेकर देर शाम तक स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण बनी रही। एसडीओ बोले-स्थानीय लोगों का सहयोग मिला सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला, जिससे जिले में कहीं भी तनाव की स्थिति नहीं बनी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी प्रकार की बंदी नहीं हुई और जनजीवन सामान्य रहा। मोतिहारी में कांग्रेस का यह विजय मार्च शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जो प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के सहयोग का परिणाम रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles