Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शुभेंदु अधिकारी के लिए बुलेटप्रूफ कार व जैमर की मांग

शुभेंदु अधिकारी के लिए बुलेटप्रूफ कार व जैमर की मांग

नदिया से सामू रजक की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने मांग की है कि राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा मजबूत की जाये. उनके मुताबिक, मौजूदा हालात में मुख्यमंत्री को खास सिक्यूरिटी की जरूरत है. मंत्री अर्जुन सिंह ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ियों और जैमर का इंतजाम किया जाना चाहिए.

‘उग्रवादियों और आतंकवादियों से शुभेंदु को खतरा’

मंत्री ने कहा कि हाल की कई घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा-व्यवस्था की फिर से जांच करने की जरूरत है. उनके मुताबिक, अलग-अलग उग्रवादी संगठन और अब आतंकवादी संगठन के साथ-साथ विरोधी ताकतों से संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए सरकार को कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए.

टेक्नोलॉजी आधारित सुरक्षा पर मंत्री का जोर

अर्जुन सिंह ने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर आधारित सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इससे पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी. बर्धमान शहर से संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने एक बार फिर सीएम की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ISI और जैश-ए-मोहम्मद के राज खोलेगी अर्पिता सरकार! हमीम ने सौंपा था हनीट्रैप का जिम्मा

टीएमसी पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप

अर्जुन सिंह ने पश्चिम बंगाल की पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने दावा किया कि टीएमसी सरकार राज्य में आतंकवादियों को पनाह दे रही थी. उन्होंने तत्कालीन रूलिंग पार्टी के कुछ नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने दावा किया कि अगर शुभेंदु अधिकारी को नुकसान हुआ, तो इसका फायदा ममता बनर्जी को फायदा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: बंगाल के बर्धमान में जैश का आतंकवादी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु अधिकारी की हत्या का था प्लान

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles