Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शूटिंग करने नेपाल गये थे खराज मुखर्जी, टीम के साथ फंसे

Nepal Flash Flood: नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ और भू-स्खलन के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं. इसी बीच पश्चिम बंगाल के मशहूर अभिनेता खराज मुखर्जी (Kharaj Mukherjee), उनकी पत्नी प्रतिभा मुखर्जी और उनके साथ गये क्रू मेंबर्स के नेपाल में फंसने की खबर सामने आयी है.

फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल गये थे खराज मुखर्जी

खराज मुखर्जी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूरी यूनिट के साथ नेपाल गये थे. ये लोग रसुवा में ठहरे हैं. बाढ़ और सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण वे वहां फंस गये हैं. राहत की बात यह है कि उन्होंने फोन पर अपने परिवार से संपर्क किया है. परिजनों को उन्होंने बताया है कि वह और उनकी पूरी यूनिट सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें: नेपाल की सीमा से सटे उत्तर बंगाल में कैसा है मौसम, जानें अगले 3 दिन तक का वेदर अपडेट

20 अगस्त को नेपाल पहुंचे थे अभिनेता

बांग्ला फिल्मों के अभिनेता खराज मुखर्जी, उनकी पत्नी प्रतिभा मुखर्जी और क्रू मेंबर्स 20 अगस्त 2026 को शूटिंग के लिए नेपाल गये थे. खराज की रिश्तेदार सरस्वती मुखर्जी ने बताया है कि परिवार की उनसे फोन पर बात हुई है. उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण यातायात ठप है. इसलिए वे वहां रुके हैं. टीम का हर सदस्य सुरक्षित है. हालात सामान्य होते ही सभी वहां से लौट आयेंगे. खराज और उनकी टीम जहां ठहरी है, वह इलाका नेपाल और चीन की सीमा के पास है.

रास्ते और बुनियादी ढांचा पूरी तरह ठप

मूसलाधार बारिश, हिम-स्खलन और नदियों के उफान पर होने की वजह से मुख्य सड़कें और पुल बह गये हैं. इसकी वजह से शूटिंग यूनिट का अभी वहां से निकलना संभव नहीं हो पा रहा है.

ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ : बंगाल के 36 लोग लापता, दर्शन के लिए जा रहे थे मानसरोवर

नेपाल में बाढ़ की स्थिति और भारी तबाही

नेपाल स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) के विशेषज्ञों के अनुसार, ग्लेशियर पर बर्फ और चट्टानों के खिसकने (Avalanche) से ल्हेंदे खोला (Lhende Khola) नदी का प्रवाह बाधित हो गया, जिसके बाद अचानक विनाशकारी बाढ़ (Flash Flood) आ गयी. इसमें 200 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सैकड़ों लोग लापता हैं. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और मलेशिया के 291 विदेशी नागरिक नेपाल में फंसे हैं.

खराज मुखर्जी का परिचय | Who is Kharaj Mukherjee

  • कौन हैं खराज मुखर्जी : खराज मुखर्जी बांग्ला और हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, हास्य कलाकार और गायक हैं.
  • प्रमुख फिल्में : उन्होंने बांग्ला सिनेमा में पातालघर, मुफ्तधारा, जातिस्वर और बाय बाय बैंकॉक जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है.
  • हिंदी सिनेमा में पहचान : कहानी (इंस्पेक्टर चटर्जी की भूमिका), परिणीता, युवा, लागा चुनरी में दाग और स्पेशल 26 जैसी चर्चित फिल्मों में अहम किरदार निभाये हैं.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles