Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल की टूरिस्ट बस की जांच के दौरान विवाद:वाहनों की जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम पर हमला, डीटीओ-एमवीआई से मारपीट,


जेएलकेएम ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, 12 लोगों पर एफआईआर जीटी रोड स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे वाहनों की जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम पर हमला हो गया। घटना में एमवीआई शुभम लाल सिंह के सिर में चोट लगी, जबकि जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार का चश्मा टूट गया और कपड़े फट गए। डीटीओ के अनुसार, भीड़ के आक्रामक होने पर टीम को सरकारी वाहन से वहां से निकलना पड़ा। डीटीओ ने डुमरी थाने में आवेदन देकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं, स्थानीय दुकानदारों और बसकर्मियों पर मारपीट, जानलेवा हमला और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बस चालक वरुण को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। डीटीओ के आवेदन के अनुसार, वे एमवीआई शुभम लाल सिंह, आईटी सहायक साकेत भारती और चालक बालेश्वर मरांडी के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की टूरिस्ट बस (डब्ल्यूबी 51सी 8298) के परमिट और अन्य दस्तावेजों की जांच पर बसकर्मियों से विवाद हो गया। इसके बाद खुद को जेएलकेएम का उपाध्यक्ष बताने वाले एक व्यक्ति समेत कुछ स्थानीय लोगों ने टीम को घेर लिया। 50-60 लोगों की भीड़ ने हमारे साथ मारपीट की। घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। ट्रक चालकों से 2 लाख मांगने का आरोप लगाया
दूसरी ओर, जेएलकेएम कार्यकर्ताओं, विधायक प्रतिनिधि और स्थानीय दुकानदारों ने परिवहन विभाग की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कागजात में मामूली गड़बड़ी बताकर चालकों को गिरिडीह कार्यालय बुलाया जाता है, जहां कथित तौर पर रकम की सौदेबाजी होती है। दुकानदारों के अनुसार, घटना के दौरान एक ट्रक चालक ने बताया कि घंघरी में उसके वाहन के कागजात जब्त कर दो लाख रुपए मांगे गए और उसे गिरिडीह कार्यालय बुलाया गया। इस आरोप के बाद मौके पर मौजूद लोगों का आक्रोश बढ़ा और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। डीटीओ बोले… आरोप लगाकर बचने की कोशिश
डीटीओ संतोष कुमार ने अवैध वसूली के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, हमारा जो दायित्व है, उसे पूरा करेंगे ही। जेएलकेएम के लोग अपने बचाव में अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। विधायक का भी बार-बार फोन आ रहा है। लेकिन जिसने हमला किया है, उसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles