Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:DDC ने महिला शिक्षा पर जोर दिया, 150 बच्चियों को स्टेशनरी किट मिली


शेखपुरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को नाबार्ड के सहयोग से स्थानीय मरिया आश्रम में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (DDC) संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विभोर कुमार, केनरा बैंक आरसेटी के निदेशक बालाजी, जिला बाल संरक्षण विभाग के प्रदीप कुमार और मरिया आश्रम की सिस्टर उदया भी उपस्थित थीं। उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने समाज में महिलाओं के स्थान को सर्वोपरि बताते हुए महिला शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित बच्चियों को शिक्षा के माध्यम से अपने सपने पूरे करने और समाज में एक अच्छा स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया। विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विभोर कुमार ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में बिहार की दो महिला किसान उद्यमियों, मुजफ्फरपुर की ‘किसान चाची’ राजकुमारी देवी और मुंगेर की ‘मशरूम लेडी’ बीना देवी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मरिया आश्रम में रहकर पढ़ रहे गरीब बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान 150 बच्चियों के बीच स्टेशनरी किट का भी वितरण किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles