Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में ई-रिक्शा पलटा, एक परिवार के 4 लोग घायल:देवरिया से मजदूरी कर लौट रहे थे घर, एक की हालत गंभीर


शेखपुरा शहर के पटेल चौक के समीप एक ई-रिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के केमरा गांव निवासी रंजन मांझी, उनकी पत्नी गुलाबी देवी, पुत्र संजीत मांझी और चाची तेतरी देवी के रूप में हुई है। घायलों में गणेशी मांझी की पत्नी तेतरी देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घर जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए थे रंजन मांझी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। वे देवरिया से अपने पैतृक गांव केमरा लौट रहे थे। शेखपुरा में ट्रेन से उतरने के बाद वे घर जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए थे। रंजन मांझी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था, जिसके कारण वह सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles