Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में तालाब में डूबा 7 वर्षीय बालक, मौत:दोस्तों के साथ नहाने गया था,ग्रामीणों ने बाहर निकाला


शेखपुरा में शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के बरूई गांव में एक 7 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी नवल यादव के पुत्र संतोष कुमार उर्फ गोलू उर्फ मतलू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नवल यादव के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। संतोष उनका संझला पुत्र था। शुक्रवार को संतोष अपने दोस्तों के साथ गांव के पश्चिम टोला स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान संतोष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। लगभग पांच मिनट बाद ग्रामीणों ने बच्चे को बेहोशी की हालत में तालाब से बाहर निकाला। उसे तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles