Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में बंद घर से 26 लाख नकद- जेवर चोरी:पड़ोस पर घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने का आरोप,SP से न्याय की मांग


शेखपुरा के हथियावा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमदारगंज गांव में एक बंद घर से करीब 26 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चोरी घटना सामने आई है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी से न्याय की गुहार लगाई और कलेक्ट्रेट पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा। पीड़ित सुधीर यादव के अनुसार, दो दिन पूर्व उनका परिवार घर में ताला बंद कर देवघर में एक रिश्तेदार के मुंडन समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दीपक यादव ने अमरूद के पेड़ के सहारे घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि उसने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 26 लाख रुपये नकद और सोने के दो जेवरात चोरी कर लिए। घटना के दौरान पास में रहने वाले सुधीर यादव के भाई को घर से आ रही आवाज सुनाई दी। जब वह अंदर पहुंचे तो उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन शोर सुनकर आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और धारदार हथियार दिखाकर युवक को जबरन छुड़ा ले गए। इसके बाद सभी चोरी का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना उसी रात डायल 112 को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, अगली सुबह जब वे थाना पहुंचे तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उन्होंने बताया कि चोरी हुए 26 लाख रुपये हाल ही में तीन ट्रकों की बिक्री से प्राप्त हुए थे। वहीं, हथियावा थाना के सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने कहा कि इस संबंध में थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि रात में सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भेजी गई थी। पुलिस के अनुसार, फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles