Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में संचारी स्वास्थ्य शिविर लगा, 110 लोगों का चेकअप:HIV/एड्स से बचाव और जागरूकता पर दी गई जानकारी


शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के जमालपुर मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को संचारी स्वास्थ्य शिविर लगा। इसका मकसद लोगों की स्वास्थ्य जांच और एचआईवी/एड्स से बचाव के बारे में जागरूक करना था। कैंप में टोटल 110 लोगों का चेकअप शिविर में कुल 110 लोगों की जांच की गई। उन्हें एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और सुरक्षित व्यवहार की जानकारी दी गई। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने की अपील सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह और सीडीओ डॉ. वीर मणि भारती के मार्गदर्शन में यह शिविर चला। डॉ. सुनील चंद्र रॉय, आनंद कुमार, दीपक कुमार, सुनीता कुमारी, ब्यूटी, किरण, आरती कुमारी, सुमित कुमार और जयदीप सहित स्वास्थ्य टीम ने सहयोग किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने एचआईवी और एड्स से जुड़ी गलतफहमियां दूर कीं। लोगों से नियमित जांच कराने और समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने की अपील की गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles