![]()
शेखपुरा सदर अस्पताल में कार्यरत 38 वर्षीय ए ग्रेड नर्स ज्योति कुमारी का आकस्मिक निधन हो गया है। वह पिछले कुछ महीनों से कैंसर से पीड़ित थीं। उनके निधन से सदर अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। ज्योति कुमारी मूल रूप से निकटवर्ती लखीसराय जिले की निवासी थीं। गुरुवार को सदर अस्पताल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नौशाद आलम, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. अमिया अग्रवाल, डॉ. रोहिणी कुमारी, डॉ. उदय कुमार, डॉ. मानवेंद्र कुमार, स्वास्थ्य कर्मियों संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार, ममता कुमारी, सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार, अंबालिका कुमारी, धर्मशिला कुमारी, सिंपल कुमारी, सर्वानी कुमारी सहित बड़ी संख्या में पारा मेडिकल स्टाफ और सुरक्षाकर्मी शामिल हुए। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत नर्स के प्रति दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा के समापन के बाद, सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने सदर अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि दिवंगत ज्योति कुमारी के सभी सेवा लाभ तत्काल उनके परिजनों और आश्रितों को उपलब्ध कराए जाएं। उपस्थित लोगों ने मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सेवा भावना और सभी सहकर्मियों तथा डॉक्टरों के साथ उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार की सराहना की।

