सिटी रिपोर्टर | बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 की समीक्षा करते हुए शौचालय निर्माण, स्वच्छता अभियान, सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास एवं अन्य पात्र लाभार्थियों के घरों में शौचालय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा ग्राम स्तर पर कार्यरत संस्थाओं और विलेज वाटर एंड सेनिटेशन कमेटी (वीडब्ल्यूएससी) के बेहतर समन्वय से शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुखिया की अध्यक्षता में समिति बनाने का निर्णय उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बीडीओ को प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने पंचायत सचिवों की जिम्मेदारियां तय करने, क्लस्टर वार प्वाइंट चिह्नित करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही फाइव स्टार श्रेणी के लिए चयनित ग्रामों का पुनः सर्वेक्षण कर कमियों को दूर करने को कहा। बैठक में पंचायत स्तर पर मुखिया की अध्यक्षता में समितियों के गठन का भी निर्णय लिया गया। इन समितियों में वार्ड सदस्यों को पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उपायुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अगले सप्ताह से पहले सभी प्रभारी पदाधिकारियों को नामित करने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, कार्यपालक अभियंता राम प्रवेश राम व चंदन कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।
शौचालय निर्माण व स्वच्छता अभियान में तेजी लाएं: डीसी