Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

श्रावणी मेला के लिए चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन:देवघर के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, कानपुर-कोलकाता के बीच भी विशेष ट्रेन, शेड्यूल जारी


श्रावणी मेला को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 05028 बरहनी-देवघर अनारक्षित विशेष ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कुल 33 फेरे लगाएगी। बरहनी से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी। पूर्व रेलवे क्षेत्र में यह ट्रेन मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट और बांका स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे बिहार और झारखंड के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। वापसी में 05027 देवघर-बरहनी श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। यह देवघर से शाम 6:45 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3:15 बजे बरहनी पहुंचेगी। कानपुर-कोलकाता के बीच भी विशेष ट्रेन यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 04157/04158 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04157 ट्रेन प्रत्येक मंगलवार 21 जुलाई से 29 सितंबर तक (कुल 13 फेरे) संचालित होगी। ट्रेन कानपुर से सुबह 8:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, 04158 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार 22 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगी। कोलकाता से सुबह 7:25 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:25 बजे कानपुर पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे। आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल भी चलेगी रेलवे ने आगरा कैंट-कोलकाता के बीच 01911/01912 विशेष ट्रेन के संचालन की भी घोषणा की है। 01911 आगरा कैंट-कोलकाता ट्रेन प्रत्येक गुरुवार 23 जुलाई से 24 सितंबर तक (कुल 10 फेरे) चलेगी, जो आगरा से सुबह 3:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 01912 कोलकाता-आगरा कैंट विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार 24 जुलाई से 25 सितंबर तक संचालित होगी। ट्रेन कोलकाता से सुबह 7:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:00 बजे आगरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव भी नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल में रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय, आरक्षण और अन्य जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें। इन विशेष ट्रेनों से श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और लंबी दूरी के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles