Saturday, July 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

श्रावणी मेला, बाढ़ की तैयारियों पर भागलपुर में बैठक:सांसद और विधायक बोले- सुल्तानगंज आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है


विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने से पहले भागलपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। शनिवार को समीक्षा भवन सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सांसद अजय मंडल ने की। इसमें श्रावणी मेला की तैयारियों और मानसून के दौरान बाढ़ की आशंका पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, सिटी एसपी अतुलेश झा, नगर विधायक रोहित पांडे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान श्रावणी मेला की तैयारियों, संभावित बाढ़ से निपटने की रणनीति और जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद बोले- श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता सांसद अजय मंडल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने गंगा घाटों से लेकर कांवरिया पथ तक पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा बलों की तैनाती और आपातकालीन सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सांसद ने संभावित बाढ़ को लेकर भी सभी विभागों को अलर्ट रहने और राहत एवं बचाव संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके। विधायक बोले- कावड़ियों के मार्ग को सुरक्षित, व्यवस्थित बनाने पर जोर नगर विधायक रोहित पांडे ने बैठक में भागलपुर के गंगा घाटों से जल भरकर बासुकीनाथ और अन्य शिव मंदिरों की ओर जाने वाले कांवरियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सावन में हजारों श्रद्धालु शहर से गुजरते हैं। इस संबंध में नगर आयुक्त के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है। विशेष रूप से भोलानाथ पुल के नीचे से गुजरने वाले कांवरियों के मार्ग को सुरक्षित, व्यवस्थित और बाधारहित बनाने पर जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी और आश्वासन दिया कि श्रावणी मेला तथा संभावित बाढ़ को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। भागलपुर सांसद अजय मंडल ने कहा कि श्रावणी मेला और संभावित बाढ़, दोनों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। हमारी प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा है। सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी करें। कहीं भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए भी राहत एवं बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। नगर विधायक रोहित पांडे ने कहा कि सावन में भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों से बड़ी संख्या में कांवरिये जल लेकर बासुकीनाथ सहित अन्य शिव मंदिरों के लिए रवाना होते हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles