सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट.
Saharsa News: इंडियन इन्कलूसिव पार्टी (आईआईपी) ने बिहार में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह को बिहार प्रदेश चुनाव कार्य समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने की. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है.
पटना की बैठक में हुई महत्वपूर्ण घोषणा
रविवार को बिहार राज्य पंचायत परिषद, विद्यापति मार्ग, पटना में आयोजित विशेष बैठक के दौरान इस नियुक्ति की घोषणा की गई. बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. जैसे ही संजय सिंह के नाम की घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति
नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी के जनाधार को व्यापक स्तर पर बढ़ाने के लिए चुनाव कार्य समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी.
उनके अनुसार पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा.
नेताओं ने जताया भरोसा
बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव कार्य समिति अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी. नेताओं का कहना था कि उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता का लाभ पार्टी को आगामी दिनों में मिलेगा.
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
संजय सिंह की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार बिहार के विभिन्न जिलों में और तेजी से बढ़ेगा.
आईआईपी के इस फैसले को बिहार में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: ‘एक भाई जेल में, दूसरे की मौत’, प्रिंस यादव की मौत पर भड़के पप्पू यादव, बोले- हत्यारों पर तुरंत हो कार्रवाई
The post संजय सिंह बने IIP बिहार प्रदेश चुनाव कार्य समिति के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर appeared first on Prabhat Khabar.

