औरंगाबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने के बावजूद पर्याप्त चिकित्सक व तकनीकी कर्मियों की कमी के कारण मरीजों को कई महत्वपूर्ण सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका सबसे अधिक असर अल्ट्रासाउंड जांच सेवा पर पड़ रहा है। अस्पताल में मशीन उपलब्ध है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में प्रतिदिन महज चार से पांच अल्ट्रासाउंड ही हो पा रहे हैं।वर्तमान में मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच की जा रही है। वहीं पेट, किडनी, लीवर और पित्त की थैली समेत अन्य बीमारियों की जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
