Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सबिली मस्जिद में नई कमेटी विवाद, सदस्य घायल:जुमे की नमाज के बाद झड़प, कमरे से डेढ़ लाख रुपए कैश की चोरी का भी आरोप


धनबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित सबिली मस्जिद में नई कमेटी के गठन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। जुमे की नमाज के बाद हुई इस घटना में नई कमेटी के सदस्य वाजिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गहरी चोट आई है। घायल वाजिद खान ने आरोप लगाया कि नमाज के दौरान मौलाना ने लोगों को उकसाया, जिसके बाद उन पर हमला किया गया। उन्होंने निसार खान के पुत्र सहजान खान पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वाजिद खान ने यह भी दावा किया कि हमले के दौरान मस्जिद परिसर में उनके कमरे से करीब डेढ़ लाख रुपए नकद और लगभग चार लाख रुपए मूल्य का सामान चोरी कर लिया गया। पहले भी हुआ था नई कमेटी का विरोध वाजिद खान के अनुसार, वक्फ बोर्ड और कल्याण विभाग ने 1 अप्रैल को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कोर्ट के आदेश के आधार पर 11 सदस्यीय नई कमेटी को मस्जिद का प्रबंधन सौंपा था। उस समय भी नई कमेटी का विरोध हुआ था, लेकिन प्रशासन की मौजूदगी में कमेटी को जिम्मेदारी दी गई थी। वाजिद खान खुद को मस्जिद की जमीन का मालिक बताते हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से मस्जिद की जमीन का मालगुजारी भरते आ रहे हैं। कोर्ट के फैसले के बाद ही नई कमेटी को जिम्मेदारी मिली है। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उन पर हमला कराया गया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल वाजिद खान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles