![]()
समस्तीपुर में NH-28 पर तेज रफ्तार हाइवा ने प्राइवेट स्कूल के ड्राइवर को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन के हरसिंहपुर मोहली गांव निवासी मोहम्मद गुलाब रसूल के पुत्र मोहम्मद अयूब के तौर पर हुई है। मृतक के बहनोई मोहम्मद शहजाद ने बताया कि अयूब हरपुर एलोथ स्थित एक प्राइवेट स्कूल का बस चलाते थे। सुबह स्कूल से बस लाने के लिए घर से निकले थे। ऑटो पकड़कर गंगापुर पहुंचे। गाड़ी से उतरने के बाद रोड क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान हाइवा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हुई है। प्राइवेट स्कूल में बस चलाने का काम करते थे। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। केस दर्जकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
