Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सरकार ने बनाया ड्राइजोन में 288 घर जल संकट से 92 परिवारों का पलायन


भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग में बेघर को घर देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन के तहत शहर के कोलघटी में आठ ब्लॉक में 288 फ्लैट बनाए गए। यह फ्लैट उस जगह बना दिए गए जहां ड्राई जोन है। पानी की समस्या को लेकर 92 परिवार आवास छोड़कर शहर में अन्यत्र रह रहे हैं और किराए पर रह रहे हैं। जबकि यहां रहे 196 परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। जब जबकि दैनिक दिनचर्या के लिए टैंकर से पानी लिया जा रहा है। यह आवास नगर निगम के द्वारा बनाया गया है। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर में रह रहे वैसे व्यक्ति जिनके पास घर नहीं है उन्हें घर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन के तहत यह फ्लैट बनाया गया। 15 जनवरी 2021 को इसका आवंटन हुआ। यहां 1 बीएचके के 288 फ्लैट बनाए गए हैं। जी प्लस 3 के 8 ब्लॉक में यह फ्लैट है। 1 बीएचके फ्लैट 320 स्क्वायर फीट में बनाया गया है। इसके आवंटन के दस्तावेज में स्पष्ट है कि लाभुकों को सभी मूलभूत सुविधाएं यहां उपलब्ध कराए जाएंगे। इसे खरीदने वालों के लिए भी नियम और शर्तें है। जिस पर लोगों ने अमल करते हुए फ्लैट खरीदा। इसमें एक फ्लैट का मूल्य 6,14000 रखा गया । जिसमें 150000 केंद्र सरकार और एक लाख राज्य सरकार का अनुदान है। बाकी के 3.64 लाख लाभुकों को किस्तों में देना है। प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन के लिए ₹5000 और पहली किस्त के रूप में ₹20000 सभी लाभुकों से लिया गया था। लेकिन आज स्थितियां है कि पानी तक नहीं मिल रहा है तीसरे तल्ले तक जार का पानी खरीद कर लोगों को चढ़ाना पड़ रहा है। यहां रह रहे दिलीप कुमार सिन्हा ,विपिन सिंह ,संजीत कुमार, विकास प्रसाद ,कांता रानी, शिव प्रसाद, शंकर दास, संजीत अंबष्ट, शंटू जी समेत कई महिलाओं ने कहा कि पानी की ऐसी दिक्कत है कि समय पर जार का पानी नहीं पहुंचने पर खाना बनाने और नाश्ता करने में दिक्कत हो जाती है। तीन डीप बोरिंग और एक चापानल है । सभी ड्राई हैं। गर्मी आ रहा है उसके खौफ से अभी से डर लगने लगा है ।इसको लेकर डीप बोरिंग को रिफ्रेश करने की कोशिश में हम लोग जुटे हुए हैं । शायद थोड़ा बहुत पानी उपलब्ध हो जाए लेकिन उम्मीद कम है। कल पानी नहीं होने के कारण 1:30 बजे हमने नाश्ता किया। दस्तावेज में कहा गया कि सारे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लेकिन सप्लाई का पानी तक नदारत है ।अगर यहां ड्राई जॉन है तो सप्लाई का पानी का कनेक्शन अगर हमें दे दिया जाए तो परेशानी दूर हो जाएगी जबकि इस ब्लॉक के समीप ही पुलिस लाइन के पास वाटर सप्लाई का टंकी है। बस एक डेढ़ किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर यहां वाटर सप्लाई की सुविधा मिल जाए हम यही चाहते हैं। झील से पानी देने की योजना : सहायक नगर आयुक्त सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने कहा कि वहां कई बोरिंग कराए गए लेकिन सिर्फ एक बोरिंग सक्सेस हुआ। इसको लेकर हाइड्रोलाजिस्ट दिल्ली की टीम भी आई थी। जांच की, लेकिन कोई सॉल्यूशन नहीं निकला। अब झील से वहां वाटर सप्लाई की व्यवस्था देने की योजना पर हम काम कर रहे हैं। चुनाव के बाद इसे हम लोग पूरा कर लेंगे ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles