Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा की तिलावे नदी में महिला का शव मिला:पुलिस मर्डर और सुसाइड के एंगल से जांच में जुटी


सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मनिया स्थित तिलावे नदी से गुरुवार को 45 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सोनवर्षा -महेशखुट सडक को जाम कर दिया। हालांकि आधे घंटे सड़क जाम के बाद सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। शाम 4 बजे से थी लापता मृतका की पहचान बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र वार्ड संख्या 4 निवासी मीना देवी (पति- नरेश यादव) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मीना देवी बुधवार शाम करीब 4 बजे से लापता थीं। काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिली तो थकहार हार कर सभी परिजन परेशान थे। दोनों बेटियां सदमे में गुरुवार के सुबह जानकारी मिली कि एक अज्ञात महिला का शव मिला है। ज़ब शव नदी से निकला गया तो शव का शिनाख्त मीणा देवी के रूप मे हुई। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है, उनकी दोनों बेटियां गुड्डी कुमारी और करुणा कुमारी सदमे में हैं। मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर घटना को लेकर हत्या की अंदेशा जाहिर करते हुए मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे। जमीन विवाद के चलते हत्या की गई – परिजन घटना की सूचना मिलने पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी और सोनवर्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य और जांच शुरू कर दिया है। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। यह हत्या है, आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद के चलते उनकी हत्या की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles