Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा मंडल कारा में देर रात छापेमारी:DM-SP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संभावित खतरे को रोकना उद्देश्य


सहरसा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार देर रात सहरसा मंडल कारा में औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह निरीक्षण नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को परखना और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। निरीक्षण के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों और परिसर के अन्य हिस्सों की गहन तलाशी ली गई। प्रशासनिक टीम ने कैदियों की गतिविधियों, सुरक्षा प्रबंधों और जेल में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि जेल के अंदर मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं मौजूद न हों। नियमित अंतराल पर की जाती है छापेमारी पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि इस तरह की छापेमारी नियमित अंतराल पर की जाती है। इसका उद्देश्य जेल प्रशासन को सतर्क रखना और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस निरीक्षण में सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी और सदर एसडीएम आलोक कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जेल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने को कहा। आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में मिलती है मदद प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की नियमित जांच से न केवल जेल के अंदर अनुशासन बना रहता है, बल्कि बाहरी आपराधिक गतिविधियों पर भी नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles