Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में ट्रेन के चपेट में आया व्यक्ति, मौत:इटहरा ढाला के पास रेलवे लाइन पर हुआ एक्सीडेंट


सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना इटहरा ढाला के पश्चिम रेलवे लाइन पर हुई, जिसमें 40 वर्षीय व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान इटहरा वार्ड संख्या-08 निवासी सुबेन महतो (40) के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय भोला महतो के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, सुबेन महतो रेलवे लाइन के पास मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए यह घटना इटहरा ढाला से पश्चिम बिजली पोल संख्या 92/20 और 92/21 के बीच बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में शोक का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी दुख की लहर है, क्योंकि स्थानीय लोगों के अनुसार सुबेन महतो काफी मिलनसार व्यक्ति थे। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे। बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles