Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सावन में चलेगी हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन:नालंदा सहित शेखपुरा के यात्री को होगा फायदा, श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर फैसला


सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सांसद कौशलेन्द्र कुमार की पहल पर रेलवे ने इस ट्रेन के परिचालन की अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे नालंदा और शेखपुरा के निवासियों के साथ ही राजगीर आने वाले पर्यटकों को राहत मिलेगी। यह ट्रेन जुलाई से सितंबर तक सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने बीते 9 जून को रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस ट्रेन के परिचालन का आग्रह किया था। सांसद ने बताया था कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी राजगीर में मलमास मेला और सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, परंतु नियमित हावड़ा एक्सप्रेस के बंद होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सांसद के इस अनुरोध को रेलवे ने स्वीकार करते हुए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन का रूट और समय-सारणी यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा से खुलकर बर्दवान, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहारशरीफ और नालंदा होते हुए राजगीर पहुंचेगी और अंत में नटेसर तक जाएगी। हावड़ा से नटेसर (ट्रेन संख्या 03001): यह ट्रेन हावड़ा से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। राजगीर में इसका आगमन सुबह 11:05 बजे और नटेसर में दोपहर 12 बजे होगा। नटेसर से हावड़ा: यह ट्रेन नटेसर से सोमवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर 1:00 बजे खुलेगी और राजगीर से 1:25 बजे रवाना होगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिसका प्राइमरी मेंटेनेंस हावड़ा में किया जाएगा। रेलवे की इस पहल से सावन के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन में सुगमता आएगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles