Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सावन में मीट-मछली की दुकान बंद करने के लिए ज्ञापन:दरभंगा में विहिप, बजरंग दल ने डीएम, नगर आयुक्त से की मुलाकात; श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं की मांग की


दरभंगा में सावन के महीने में मीट-मछली की दुकानों को बंद रखने की मांग के लिए शुक्रवार को विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम और नगर आयुक्त से मुलाकात की। हिंदू संगठनों ने दरभंगा जिला प्रशासन से शिवभक्तों की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर अध्यक्ष मोहन बारी की अध्यक्षता एवं नगर सह मंत्री चंदन कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख शिवालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई, नियमित ब्लीचिंग पाउडर एवं कीटनाशक का छिड़काव, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसरों एवं मुख्य मार्गों पर पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती तथा पॉकेटमारी, छिनतई एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग भी उठाई गई। नशेड़ियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का भी आग्रह किया गया। ‘विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता सेवा में तैनात रहेंगे’ नगर अध्यक्ष मोहन बारी ने कहा कि श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन का दायित्व है कि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता भी प्रमुख मंदिरों में सेवा कार्य के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। वहीं, विहिप के जिला सह मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने कहा कि श्रावण मास आस्था का पवित्र पर्व है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मंदिरों के आसपास एवं मुख्य मार्गों पर संचालित मांस, मछली, अंडा एवं मुर्गी की दुकानों को श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अस्थायी रूप से बंद कराया जाए। इसके अलावा मंदिर परिसरों में महिला पुलिस तथा बाहर और मुख्य मार्गों पर पुरुष पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, साफ-सफाई, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय कर सेवा कार्य में सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles