Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सावन में विशेष यातायात व्यवस्था:पहाड़ी मंदिर रहेगा नो-व्हीकल जोन, सभी को जाना होगा पैदल


सावन की चार सोमवारी और पूर्णिमा पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 3, 10, 17, 24 और 28 अगस्त को पहाड़ी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पैदल ही जाना होगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा दुर्गा मंदिर, मीनाक्षी गली, गौशाला कटिंग और बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर भी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। व्यवस्था लागू कराने के लिए जिला प्रशासन की सहायता से इन सभी स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। बैरिकेडिंग प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक जवानों की तैनाती रहेगी। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी परिस्थिति में वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से आगे नहीं जाने दिया जाए। ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और मंदिर आने-जाने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें, ताकि भीड़ के बीच किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस संबंध में ट्रैफिक रूट डायवर्जन का आदेश शनिवार को जारी कर दिया गया। इन 3 जगहों पर होगी पार्किंग कटहल मोड़, तिलता चौक, रातू, पिस्का मोड़ से आने वाले वाहन – बिरला मैदान में।
धुर्वा, तुपुदाना, बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा से आने वाले वाहन – बानो मंजिल रोड स्थित मैदान में।
कांके, पिठोरिया, बूटी रोड, रिम्स, करमटोली, कांटाटोली और लालपुर से आने वाले वाहन – रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान में

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles