सिटी रिपोर्टर | बोकारो महर्षि अरविंद फाउंडेशन, एथनिक साइंस फाउंडेशन व पीडीएल इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र चिंतक एवं सिद्धा खेती के प्रवर्तक महर्षि गज अरविंद ने अपने झारखंड प्रवास के दूसरे दिन पिंड्राजोरा प्रखंड के ग्राम जाला में किसानों के साथ गोष्ठी किया गया। उन्होंने सिद्धा खेती पर कहा कि इस पद्धति से किसान कम लागत में खेती कर सकते हैं तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हुए विष मुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण फसल का उत्पादन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ कृषि प्रणाली अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। महर्षि अरविंद ने बताया कि यदि किसान इच्छुक हों तो महाराष्ट्र के नागपुर स्थित हातूर्णा आश्रम से कृषि वैज्ञानिकों की एक विशेषज्ञ टीम बोकारो आकर किसानों को तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर सकती है। मौके पर ग्रामीण मौजूद थे।
सिद्धा खेती से कम लागत में बढ़ेगी उपज और मिट्टी की उर्वरा शक्ति : महर्षि अरविंद