Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिपाही भर्ती परीक्षा: रेलवे ने चलाईं चार विशेष ट्रेनें:कोसी क्षेत्र के परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत, कई जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए


केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही पदों की लिखित परीक्षा के लिए कोसी क्षेत्र में तैयारियां पूरी हो गई हैं। 14 जून, रविवार को होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिलों के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे ने परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिए 14 जून को चार परीक्षा विशेष ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। कई जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए
यह परीक्षा रविवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। समस्तीपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया सहित कई जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोसी क्षेत्र से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अन्य जिलों, जैसे पटना, परीक्षा देने जा रहे हैं। वहीं, अन्य जिलों से भी छात्र इन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए और उन्हें सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से रेलवे ने ये विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। सहरसा, मधेपुरा और सुपौल से पटना (पाटलिपुत्र) की ओर जाने वाले परीक्षार्थी दरभंगा, समस्तीपुर या मुजफ्फरपुर पहुंचकर इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठा सकते हैं। परीक्षार्थियों के लिए यह ट्रेन विशेष रूप से सहायक होगी
रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मधुबनी – पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष ट्रेन 14 जून को मधुबनी से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी। दरभंगा या समस्तीपुर रूट से यात्रा करने वाले कोसी क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिए यह ट्रेन विशेष रूप से सहायक होगी। कोसी क्षेत्र से मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुजफ्फरपुर – पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष ट्रेन शाम 18:00 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles