Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिविल सेवा पीटी की संशोधित आंसर-की जारी, छह प्रश्न ड्रॉप


झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड सिविल सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा-2023 की संशोधित आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों की आपत्तियों और विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद आयोग ने अंतिम आंसर-की अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है। 10 मई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की पर 2 से 5 जून तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा कराने के बाद संशोधित आंसर-की प्रकाशित की गई है। आयोग ने बताया कि झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) मुख्य लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा वाणिज्य कर विभाग में स्टेट टैक्स ऑफिसर के सात बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। पीटी का रिजल्ट जारी, 125 अभ्यर्थी सफल रहे राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में 125 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अभ्यर्थी 27 जून से 2 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles