Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में इंटर रिजल्ट में बेटियों का दबदबा:विज्ञान में आंचल, कला में नेहा और कॉमर्स में आदित्य बने जिला टॉपर


सुपौल में इंटर रिजल्ट का जलवा: बेटियों का दबदबा, आंचल, नेहा और आदित्य बने जिला टॉपर बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी होते ही सुपौल जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष भी पिछले साल की तरह बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर सूची में अपना दबदबा कायम रखा है। तीनों संकाय क्रमशः विज्ञान, कला और वाणिज्य को मिलाकर कुल 11 जिला टॉपर बने हैं, जिनमें 6 छात्राएं और 5 छात्र शामिल हैं। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। विज्ञान संकाय में करजाईन स्थित जीबीएमए हाई स्कूल की छात्रा आंचल कुमारी ने 468 अंक (93.60 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं गवर्नमेंट हाई स्कूल वीरपुर की आंचल गुप्ता ने भी 468 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर जीबीएमए हाई स्कूल करजाईन की ही प्राची कुमारी रहीं, जिन्होंने 462 अंक (92.40 प्रतिशत) हासिल किए। आंचल कुमारी की सफलता की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। साधारण परिवार से आने वाली आंचल के पिता निजी कोचिंग संस्थान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों से यह मुकाम हासिल किया। आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग संस्थान को दिया है। उनका सपना आगे चलकर एसडीएम बनकर समाज की सेवा करना है। —शेष अतिरिक्त जानकारी वाले बॉक्स में—

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles