Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:2 युवकों की मौत, 2 घायल; घर का इकलौता कमाने वाला जीतन सुतिहार भी शामिल


सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगिआवन गांव के नोनियारी टोला के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल सिंगिआवन चौक की ओर जा रही थी, जिस पर बौरहा पंचायत के झखराही गांव वार्ड नंबर 13 निवासी स्वर्गीय मकसुदन सुतिहार के 25 वर्षीय पुत्र जीतन सुतिहार तथा बिरंची सुतिहार के 23 वर्षीय पुत्र पप्पू सुतिहार सवार थे। इसी दौरान सामने से किशनपुर की ओर आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर फुलवरिया गांव वार्ड नंबर 16 निवासी बलराम मुखिया के 18 वर्षीय पुत्र ज्ञान कुमार तथा मनोज मुखिया के 19 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार सवार थे। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर
भीषण टक्कर में ज्ञान कुमार की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि जीतन सुतिहार को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सुपौल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में पप्पू सुतिहार और दिलखुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। घटना की खबर मिलते ही झखराही गांव में मातम छा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जीतन सुतिहार अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी पत्नी खुशबू कुमारी, वृद्ध मां गीता देवी तथा दो छोटे बच्चेतीन वर्षीय आसो कुमारी और एक वर्षीय जनेश कुमार हैं। मजदूरी कर वह किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। जीतन के बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था, और अब उसके बच्चों के सिर से भी पिता का साया उठ गया है। पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया
किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने गुरुवार शाम बताया कि दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles