Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सूंड़ी समाज ने पूर्व सांसद को दी बधाई कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना गर्व की बात


लोहरदगा|सूंडी समाज लोहरदगा जिला के कार्यकारिणी व अभिभावकों की टीम ने सोमवार को मुख्य संरक्षक व पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात की। वहीं उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ देकर व वैश्य समाज के भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की तस्वीर देकर सम्मानित किया। समाज के सदस्यों और अभिभावकों ने कहा कि संरक्षक व पूर्व राज्यसभा सांसद का अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना सम्पूर्ण सूंड़ी समाज के साथ पूरे लोहरदगा जिला के लिए गर्व की बात है। वे एक कर्मठशील, जुझारू के साथ बौद्धिक क्षमता से परिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है। उनके मार्गदर्शन में ज़िला के साथ झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास को गति तो मिला ही है साथ ही संपूर्ण भारत देश के गरीब मजदूरों के हित की लडाई इनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगी। कहा कि उनका व्यक्तिगत जीवन हो या राजनीतिक पारी का एक लंबा सफर वे हमेशा ही अपने त्याग, समर्पण और असहायों के मददगार के रूप में सर्वसमाज के बीच पहचाने जाते हैं। मौके पर समाज के संरक्षक गुप्तेश्वर प्रसाद, उदय कुमार गुप्ता, नंदकिशोर साहू, दुखहरण साहू, सचिव पंकज साहू, उपाध्यक्ष विनय साहू, गुड्डुस प्रसाद, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, सह सचिव राजीव रंजन, कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार, सुधीर कुमार साहू, बिनोद प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, संदीप साहू, ब्रजेश साहू, नवल साहू, नवीन साहू, राकेश कुमार साहू, आशीष साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles