Top 5 This Week

Related Posts

सेक्टर-8 में 24 घंटे अष्टयाम कार्यक्रम संपन्न


सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-8 हॉस्टल मोड़ स्थित बजरंग बली मंदिर एवं शिव मंदिर प्रांगण में बजरंगी सेना की ओर से आयोजित 24 घंटे अष्टयाम धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा वातावरण हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे संकीर्तन से भक्तिमय हो उठा। अध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि बोकारो सहित बाहर से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने वाले अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष विजय कुमार, उपेंद्र कुमार, सचिव पप्पू पांडेय, विजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, संरक्षक संजय कुमार, पंकज दुबे, कौशल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, उदय कुमार, आरडी राय को सम्मानित किया गया।

Spread the love

Popular Articles