Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सेल्फ एन्युमरेशन पोर्टल खुला, डीएम ने की शुरुआत:बोले- नागरिक ऐप-पोर्टल से खुद कर सकेंगे अपने मकान की गणना


गोपालगंज में भारत की जनगणना का डिजिटल चरण शुरू हो गया है। नागरिक स्वयं जनगणना ऐप या पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को अपने आवास की गणना पूरी कर इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया। प्रशासन के अनुसार, सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए पोर्टल 15 दिनों तक खुला रहेगा, जिससे लोग अपनी सुविधा अनुसार जानकारी भर सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल जनगणना से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी। उन्होंने सभी जिलेवासियों से समय सीमा के भीतर सही जानकारी दर्ज कर सहयोग करने की अपील की। जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि स्वगणना के लिए पोर्टल 1 मई तक खुला रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी पदाधिकारियों व कर्मियों को 4 से 5 दिनों के भीतर अपने घर की स्वगणना पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, जीविका समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को भी जागरूक किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक जीविका दीदी को कम से कम 10 लोगों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी स्वगणना के साथ-साथ आसपास के लोगों को जागरूक करने का निर्देश मिला है। 1 मई तक पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें जनगणना के तहत, नागरिक 1 मई तक पोर्टल पर 34 प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद, 2 मई से प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और मकानों की गणना शुरू होगी। यह जनगणना का पहला चरण होगा, जिसमें मकानों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। जनगणना को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें जनगणना करने वाले प्रगणक व पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों के शिक्षक व ब्लॉक कर्मियों को पर्यवेक्षक व प्रगणक बनाया गया है। जनगणना ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों माध्यम से तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह पहला अवसर है जब जनगणना ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी की जा रही है। प्रगणक जहां घर-घर जाकर फॉर्म भरेंगे, वहीं डेटा की ऑनलाइन एंट्री भी की जाएगी। इसकी निगरानी प्रखंड, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles