Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों को दी गयी विदाई

स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों को दी गयी विदाई

अररिया. न्यायमंडल अररिया में पदस्थापित डीजे डिविजन से जुड़े चार न्यायिक पदाधिकारी व सीजेएम डिविजन से जुड़े 13 न्यायिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण पश्चात विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया. यह आयोजन न्याय मंडल अररिया के पोर्टिको में किया गया. विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने की. विदाई समारोह के दरम्यान जिला जज गुंजन पांडेय ने सभी स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. वहीं एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों के कार्यकाल खासकर राष्ट्रीय लोक अदालत में इनके अविस्मरणीय सहयोग की प्रशंसा की.

न्यायिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण

एडीजे 01 मनोज कुमार तिवारी का स्थानांतरण हाजीपुर में एडीजे पद पर हुआ है. एक्सक्लूसिव एक्ससाइज कोर्ट 02 के न्यायाधीश संतोष कुमार गुप्ता का स्थानांतरण पटना के दानापुर में एडीजे पद पर हुआ है. एडीजे 06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार का स्थानांतरण पटना में एडीजे पद पर हुआ है. इसी प्रकार एडीजे 04 रवि कुमार का स्थानांतरण मधुबनी में एडीजे पद पर हुआ है.

वहीं सीजेएम डिविजन से जुड़े एसीजेएम 01 अविनाश कुमार का स्थानांतरण वेस्ट पंचारण के बगहा में हुआ है. फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित मुंसिफ शिव कुमार सिंटू का स्थानांतरण पूर्णिया हुआ है. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कंद राज का स्थानांतरण पटना हुआ है. अररिया मुंसिफ उदयवीर सिंह का स्थानांतरण सासाराम में हुआ है. जुडिशियल मजिस्ट्रेट विकास कुमार का स्थानांतरण हाजीपुर, जुडिशियल मजिस्ट्रेट राजन कुमार का स्थानांतरण पटना सीटी, जुडिशियल मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार चौरसिया का स्थानांतरण पटना सीटी, जुडिशियल मजिस्ट्रेट आशीष आनंद का स्थानांतरण पटना सीटी, जुडिशियल मजिस्ट्रेट कुमारी प्रीति का स्थानांतरण हाजीपुर, जुडिशियल मजिस्ट्रेट शादाब समर गौस का स्थानांतरण पटना सीटी, जुडिशियल मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार का स्थानांतरण हाजीपुर का सब डिविजन महनार, जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रभात का स्थानांतरण दरभंगा के विरोल व जुडिशियल मजिस्ट्रेट मिथिलेश कुमार दास का स्थानांतरण पटना के मसौढी में हुआ है.

The post स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों को दी गयी विदाई appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles