Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर सैन्य बैंड ने बांधा समां:गया म्यूजियम कैंपस में रंगारंग कार्यक्रम, बैग पाइपर और मिलिट्री बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति


​ज्ञान और मोक्ष की पवित्र भूमि गया में स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक भव्य और देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गया संग्रहालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सैन्य बैंड और पाइप बैंड के कलाकारों ने अपनी सुरीली और ओजस्वी प्रस्तुतियों से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस खास अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। खास बात यह देखने को मिली कि सैन्य बैंड की प्रस्तुति के दौरान संग्रहालय के अधिकारी व कर्मी के अलावा बिहार विधानसभा अध्यक्ष व उजके समर्थकों के अलावा आम अवाम की सहभागिता शून्य रही। ​इस खास अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने सैन्य कलाकारों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की और उन्हें इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। ​देश भक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ माहौल ​डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि अधिकारी सूबेदार संजीव कुमार के नेतृत्व में बैग पाइपर बैंड और मिलिट्री बैंड की ओर से यह शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के मेजर अजय पाल सिंह और सूबेदार संजीव कुमार के मार्गदर्शन में 30 से भी अधिक सैन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी। ​सैन्य बैंड ने जब ‘सारे जहां से अच्छा’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ और ‘ये देश है वीर जवानों का’ जैसे कालजयी राष्ट्रीय गीतों की धुन बजाई, तो पूरा वातावरण देश प्रेम के भाव से सराबोर हो उठा। इसके साथ ही मिलिट्री के पाइप बैंड ने अनुशासित और भव्य परेड के साथ अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। ​कला एवं संस्कृति विभाग का रहा सहयोग ​इस सफल आयोजन में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का विशेष योगदान रहा। विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों, स्थानीय अधिकारियों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ज्ञान, मोक्ष और मां मंगलागौरी की पावन धरती पर इस प्रकार का सैन्य बैंड प्रदर्शन बेहद सराहनीय है। जब मुझे इस भव्य आयोजन की जानकारी मिली, तो मैं स्वयं को यहां आने से रोक न सका। सैन्य कलाकारों का अनुशासन और उनका प्रदर्शन अद्भुत रहा। मैं अपनी और से सभी कलाकारों और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ​

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles