Top 5 This Week

Related Posts

स्वास्थ्य समस्याओं को नजर अंदाज न करें छात्रायें : डॉ अनिल

स्वास्थ्य समस्याओं को नजर अंदाज न करें छात्रायें : डॉ अनिल

गढ़वा. हंसकेर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 78वें नीमा दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता नीमा के जिलाध्यक्ष डॉ अनिल साह ने की. इस मौके पर विद्यालय की 250 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच हुई. जांच के बाद छात्राओं को आवश्यक सलाह व दवाइयां दी गयीं. मौके पर डॉ अनिल साह ने कहा कि आयुर्वेद, यूनानी और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत के स्वतंत्रता के बाद 13 अप्रैल 1948 को राष्ट्रीय एकीकृत चिकित्सा संघ नीमा की स्थापना की गयी थी. स्थापना के बाद से नीमा भारतीय चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रायें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजर अंदाज कर देती हैं, जो बाद में जाकर गंभीर हो जाती हैं. इस कारण छात्राओं को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए. इस अवसर पर चिकित्सक डॉ कुमुद रंजन, डॉ नितेश भारती, डॉ अभिनीत विश्वास, डॉ राकेश रंजन, डॉ विजय कुमार, डॉ पतंजलि केसरी, हंसकेर के मुखिया मुखराम भारती आदि उपस्थित थे.

The post स्वास्थ्य समस्याओं को नजर अंदाज न करें छात्रायें : डॉ अनिल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles