Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग (एनएच-33) पर मुकुंदगंज के समीप सोमवार की सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय वायु सेना के जवान दीपक कुमार साव (पिता शेखर प्रसाद) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हैदराबाद में पोस्टेड दीपक अपनी पत्नी और महज ढाई महीने की बेटी से मिलने के लिए 15 दिन पहले ही अपने पैतृक गांव डेमोटांड़ आए थे. उनकी इस असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

बस की चपेट में आने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह दीपक कुमार साव अपने साथी नीरज कुमार (पिता कमलदेव साव) के साथ बाइक (जेएच02एक्स-9285) पर सवार होकर डेमोटांड़ से हजारीबाग की ओर जा रहे थे. इसी दौरान, मुकुंदगंज के समीप ‘विजय लक्ष्मी’ नामक यात्री बस (एमपी-44जेडएफ-9211) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

Also Read: गुमला के घाघरा में बड़ी लूट: थाने से 100 मीटर दूर स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने 1 करोड़ का सोना और कैश लूटा

घायल साथी अस्पताल में भर्ती, एयर फोर्स को दी गई सूचना

हादसे के बाद घायल नीरज कुमार को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दीपक कुमार साव के परिजनों ने घटना की सूचना एयर फोर्स मुख्यालय को दे दी है. बताया जा रहा है कि एयर फोर्स की एक विशेष टुकड़ी मृत जवान को अंतिम सलामी देने के लिए मंगलवार, 28 अप्रैल को डेमोटांड़ पहुंचेगी. दीपक की मौत के बाद उनकी पत्नी, ढाई माह की बेटी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: हजारीबाग में मातम: जिस घर में गूंजनी थी शहनाई, वहां से उठीं 3 अर्थियां, पुलिस पर लगा गुमराह करने का आरोप

The post हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles